| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
आज एक ऐसे खिलाड़ी से हम आपको रूबरू करा रहे है। जिन्होंने थ्रो बॉल को झारखंड में पहचान दिलाई। थ्रो बॉल में अपना जलवा बिखेरा है। जहां भी गया अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजधानी के अरगोड़ा चौक के पास रहने वाले अमरदीप कुमार इसके बावजूद आज बदहाली और आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। पहली बार जब इनसे मुलाकात हुई थी। उस वक्त गोल्ड मेडल इनके हाथों में था। लेकिन आज जब मुलाकात हुई तो इनके हाथों में स्टेरिंग थी और वो पेट की आग बुझाने के लिए ड्राइवर है।






जी हां अमरदीप कुमार इन दिनों निजी वाहन चलाकर अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। कर्ज चुकाने के लिए प्रतिभावान खिलाड़ी अमरदीप के कुछ समय तक सब्जी भी बेचा है। शराब दुकान के बगल में चखना का एक छोटा सा दुकान भी खोल रखा है। जब वाहन बुकिंग नहीं मिलती है। तब इस चखने की दुकान में ही अमरदीप बैठते हैं। अरगोड़ा चौक के समीप ही सब्जी की दुकान है, जिसमें उनके माता-पिता बैठते हैं।




झारखंड में थ्रोबॉल के लिए कोई संभावना नहीं है। एक लंबे समय तक अमरदीप थ्रो बॉल से जुड़े रहने के बावजूद आज उनका हाथ खाली है। ना तो सरकारी मदद मिल रही है और ना ही एसोसिएशन के हाथ में कुछ है। क्योंकि यह खेल ओलंपिक में नही होने के कारण झारखंड में भी अब तक मान्यता इसे नहीं मिली है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से भी इस गेम को मान्यता नहीं दी गई है।


अमरदीप की उपलब्धियों की बात करें तो थ्रो बॉल में इनकी शुरुआत 2012 से हुई थी। शुरुआती दौर में खेल विभाग और एसोसिएशन से थोड़ा बहुत सहयोग भी मिला। लेकिन धीरे-धीरे इस खेल के प्रति उदासीनता दिखने लगा। इसके बावजूद 2015 में मलेशिया में एशियन जूनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप में इन्होंने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। 2016 में इंडो नेपाल ग्लोबल कंपटीशन में भी टीम इवेंट में बेहतर प्रदर्शन किया। 2018 में साउथ एशियन टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। 2019 में कोरोना के कारण इनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई और इनको अपने इस उपलब्धियों के एवज में भी खेल विभाग से कभी कोई सहयोग मिला। मजबूरन इनको सड़को पर सब्जियां बेचनी पड़ी। शराब दुकान के बगल में चखना का दुकान लगाना पड़ा और अब प्राइवेट वाहन चलाना पड़ रहा है।


पहली बार जब इस खिलाड़ी से मुलाकात हुई थी। उस दौरान इनके हाथों में गोल्ड था पर आज इनके हाथों में स्टेरिंग है।


हालांकि थ्रो बॉल एसोसिएशन की ओर से फिलहाल इन्हें झारखंड टीम का मेंटर बनाया गया है। अब वह झारखंड थ्रो बॉल टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि मेंटर के तौर पर जुड़े हुए हैं। क्यूंकि एक बिजली दुर्घटना के कारण उनके उंगली में चोट आई है। वो खेल नहीं पा रहे हैं। हालांकि इस खेल को लेकर अब भी अमरदीप के मन में जज्बा बचा हुआ है।
अमरदीप कुमार,अंतरराष्ट्रीय, थ्रोबॉल प्लेयर







