| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मेकॉन स्टेडियम में जारी देवल सहाय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को मेकान और सीसीएल ने जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट में मेकॉन की टीम अपनी एक भी मैच नहीं हारी है, यह टीम लीग चरण में अपने तीनों मैच जीते है। रॉकमेन की टीम दो मैच जीता है। सीसीएल की टीम को दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि साई की टीम को लीग चरण के तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिन का पहला मैच मेकान और रॉकमेन के बीच खेला गया। यह मैच 8-8 ओवर का कर दिया गया था। रॉकमेन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाये। रॉकमेन के दीपू ने 37 रन की पारी खेली। जवाबी पारी में मेकान की टीम सत्यम नाबाद 17, शुभ 15 और आशुतोष के 14 रन की मदद से 7.3 ओवर में मैच जीत लिया।
रॉकमेन की ओर से दीवान, अनमोल और अमित ने 1-1 विकेट लिए। मैन आफ द मैच राकमेन की दीपू पांडेय को घोषित किया गया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार स्व देवल सहाय के बड़े भाई दिलीप सहाय(टेलीकाम इंटरनेशनल विभाग के पूर्व डायरेक्टर) और मेकान के पूर्व सीएमडी डी रथ ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
आज का दूसरा मैच सीसीएल और साई के बीच खेला गया। यह मैच 15-15 ओवर का था। साई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 102 रन बनाया। लावण्या सिंह ने 33, दिव्यम राज 29 और अंजनी ने 14 रन की पारी खेली। सीसीएल की ओर से सुशांत, शाहनवाज,अमोष और प्रकाश ने 1-1 विकेट लिये। जवाबी पारी में सीसीएल ने 14.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिये। सीसीएल की ओर से सुशांत और अमोष ने 30-30 रन बनाये। साई की ओर से शिवम, प्रवीण और समीर ने 2-2 विकेट लिये। मैन आफ द मैच अमोष को घोषित किया गया। पूर्व क्रिकेटर प्रशांत मुखर्जी(रिंकू) ने पुरस्कार प्रदान किया।
रविवार को मेकॉन और रॉकमेन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी नीरज सिन्हा शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि एडीजी आर के मालिक और मेकॉन के निदेशक संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।







