रांची
टीम sportsjharkhand.com |
23वीं सीनियर झारखंड राज्य पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल और महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2022 का आयोजन गोड्डा जिला में हो रहा है। 14 से 16 अक्टूबर तक गोड्डा के गांधी मैदान में यह आयोजन होगा।
आयोजन की जानकारी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने दी है। इस प्रतियोगिता में पूरे झारखण्ड के सभी जिला इकाई से लगभग 300 पुरुष,150 महिला पहलवान सहित टीम प्रशिक्षक, मैनेजर के अलावा 50 तकनीकि अधिकारी सहित 550 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जिनके रहने, खाने की व्यवस्था गोड्डा जिला कुश्ती संघ, जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इन सभी खिलाड़ियों को स्टेशन, बस स्टैंड से गंतव्य तक पंहुचाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है।