| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
9 अक्टूबर से रांची के हेहल में कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच चल रहा है। इस टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो मैच खेले गए। गुरुवार को खेले गए पहले मैच में राजा स्पोर्ट्स बरियातू फुटबॉल क्लब ने दलदली सनराइज फुटबॉल क्लब को 3-0 से शिकस्त दी है। वहीं इस टूर्नामेंट के पांचवें दिन के दूसरे मैच में मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब रांची ने रेड आर्मी वनहोरा फुटबॉल क्लब को 4-1 से पराजित किया है।
राजा स्पोर्ट्स बरियातू और मेकॉन स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब रांची ने सेमीफाइनल में जगह पक्का कर लिया है। दोनों विजयी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।







