रांची
टीम sportsjharkhand.com |
द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 18 सितंबर तक होगी। दामोदर और गंगा टीम की भिड़ंत के साथ बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से प्रतियोगिता का आगाज होगा।
इस टूर्नामेंट का विधिवत घोषणा पेयजल मंत्री सह झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने प्रेस क्लब में किया। मौके पर मीडिया कप , जर्सी व ट्राफी का अनावरण भी हुआ। इस दौरान द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा भी उपस्थित थे। मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि प्रेस क्लब की यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है , पत्रकार पत्रकारिता के साथ खेल को भी महत्व दे रहे हैं। खेल विभाग के माध्यम से हमसे जो हो सकेगा, हम हर तरह का सहयोग उपलब्ध कराएंगे।
8 टीमें ले रही है हिस्सा
बताते चलें कि द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों का नाम झारखंड से गुजरने वाली विभिन्न नदियों पर रखा गया है। 4=4 की टीमें बनाई गई है। जिसमें कुल 142 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 18 =18 और 17 =17 खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ 11 सितंबर सुबह 8:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में दामोदर और गंगा टीम के बीच भिड़ंत के साथ होगी।
इस मौके पर द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, कार्यकारिणी सदस्य मानिक बोस, रूपम, किसलय सानू,धर्मेंद्र गिरी, परवेज कुरेशी, राज वर्मा सहित आलोक, अशोक द्विवेदी, संदीप मिश्रा,अशोक गोप, पूजा, इमाम रिजवी, नसीम, शकील, विनय, संजीत, मनोज पाठक,सुनील केदला, उद्यम, सुनील पोद्दार, चंदन भट्टाचार्य, चंदन चौधरी, चंदन वर्मा सहित कई पत्रकार उपस्थित थे। मंच संचालन कमलेश बिट्टू मिश्रा ने किया।