| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बिश्केक किर्गीजिस्तान में 5 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित नवीं वर्ल्ड स्ट्रेंथलिप्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारतीय टीम में शामिल अशोक कुमार गुप्ता और प्रतिमा हेंब्रम ने पदक हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे दिन के खेल के दौरान रजत पदक हासिल किया है। गौरतलब है कि अशोक कुमार गुप्ता पहले भी भारत को कई पदक दिला चुके हैं। प्रतिमा हेम्ब्रम सीनियर वर्ग में रजत और अशोक कुमार गुप्ता को मास्टर वर्ग में रजत पदक इस टूर्नामेंट में मिला है।


अशोक कुमार गुप्ता ने 490 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया। तो वहीं प्रतिमा हेंब्रम ने 400 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया है।







