| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात के गांधीनगर में चल रहे, 36वें नेशनल गेम के तहत वुशु प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड की खिलाड़ी गीता खलखो ने ताऊलू में कांस्य पदक जीता है।
गौरतलब है कि लॉन बॉल और तीरंदाजी से जुड़ी प्रतिस्पर्धाएं खत्म हो चुकी है। वुशु समेत अन्य गेम की कई प्रतिस्पर्धा जारी है। वुशु प्रतियोगिता में झारखंड को यह पहला पदक मिला है।







