| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कार्तिक उरांव स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का रविवार को उद्घाटन मैच खेला गया। जेएसएसपीएस और राजा स्पोटिंग बरियातू के बीच यह पहला मैच खेला गया। जिसमें राजा स्पोटिंग बरियातू ने जेएसएसपीएस को 6-0 से हराया।
मैच के तीसरे मिनट में ही राजा स्पोर्ट्स के अंकित ने शानदार गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई टीम को, बाद में अजय ने एक गोल कर बढ़त को 2-0 किया। तीसरा गोल तोहिद ने किया, दूसरे हाफ में जेएसएसपीएस की टीम ने थोड़ा संघर्ष दिखाया। लेकिन अंतिम समय में टीम संभल नहीं पाई और अंकित ने 45 मिनट में एक शानदार फ्री किक से चौथा गोल किया, इसके बाद स्थापन खिलाड़ी के रूप में आए आकाश ने 55वें मिनट में एक शानदार गोल किया। अंत में 60 मिनट में सूरज ने गोल कर बढ़त को 6-0 किया।
मैन ऑफ द मैच
इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकित सिंह को दिया गया। दूसरा मैच दालादल्ली और मांडर के बीच खेला गया, जिसमें दालादल्ली की टीम 1-0 से विजई रही। मैच का एकमात्र गोल विजय मुंडा ने 12 मिनट में मिले पेनाल्टी से किया।
सीसीएल के सीएमडी और रांची के सांसद हुए शामिल
इस फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में CCL के CMD और रांची के सांसद संजय सेठ शामिल हुए। वहीं हेहल स्पोर्टिंग के अध्यक्ष अरुण उरांव, संग्रक्षक गीताश्री उरांव समेत कई लोग शामिल हुए।







