रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में एक दिवसीय सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। दोपहर 1:30 बजे से मैच की शुरुआत हुई। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।
गौरतलब है कि तीन एक दिवसीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति है। इस मैच को लेकर राजधानी रांची में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। हाथों में तिरंगा लिए क्रिकेट प्रेमी कतार में लगकर स्टेडियम के अंदर प्रवेश किया। बताते चलें कि रांची में आयोजित इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमी उत्साह से भरपूर है। स्टेडियम के बाहर विभिन्न क्रिकेटरों की जर्सी की जबरदस्त बिक्री हुई। इस बीच रांची के लाल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी की मांग ज्यादा दिखी।
स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। दर्शकों को परेशानी ना हो, इसलिए कई जगह पर ड्रॉप गेट बनाये गए। भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर यातायात व्यवस्था भी बेहतर तरीके से संचालित की जा रही है। मैच की शुरुआत हो चुकी है। दर्शक इस मैच का लुफ्त उठा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बैटिंग पिच पर है।