रांची
टीम sportsjharkhand.com
युवा कबड्डी सीरीज, मानसून एडिशन
में आज चैलेंजर राउंड के नौवें दिन का मैच खेला गया। हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट के 25वें दिन भी 3 मुकाबले हुए।
जिसका परिणाम इस प्रकार है
25वां दिन
मैच नंबर – 98
पेरियार पैंथर्स बनाम मुर्थल मैग्नेट्स
चैलेंजर राउंड के नौवें दिन के पहले मुक़ाबले में पेरियार पैंथर्स ने मुर्थल मैग्नेट्स को बड़े अंतर् से हराया। फाइनल स्कोर: पेरियार पैंथर्स – 63 मुर्थल मैग्नेट्स – 27
बेस्ट रेडर – अक्षित धूल (पेरियार पैंथर्स) 15 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – गौरव चिल्लर (पेरियार पैंथर्स) 5 अंको के साथ कबड्डी का कमाल – अजय पंडित (पेरियार पैंथर्स) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 99
हम्पी हीरोज बनाम विजयनगर वीर्स
चैलेंजर राउंड के नौवें दिन के दूसरे मुक़ाबले में हरियाणा के हम्पी हीरोज ने उत्तरप्रदेश के विजयनगर वीर्स को हराया। फाइनल स्कोर: हम्पी हीरोज – 53 विजयनगर वीर्स – 39
बेस्ट रेडर – नितिन धनकर (हम्पी हीरोज) 24 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – अलोक कुमार (विजयनगर वीर्स) 6 अंको के साथ कबड्डी का कमाल – रोबिन कुमार (विजयनगर वीर्स) दोनों खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 100
अरावली ऐरोस बनाम काज़ीरंगा रहिनोस
चैलेंजर राउंड के नौवें दिन के तीसरे मुक़ाबले में राजस्थान के अरावली ऐरोस ने हरियाणा के काज़ीरंगा रहिनोस को हराया। फाइनल स्कोर: अरावली ऐरोस – 36 काज़ीरंगा रहिनोस – 26
बेस्ट रेडर – अर्जुन चौधरी (अरावली ऐरोस) 7 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – अनुज सैनी (अरावली ऐरोस) 9 अंको के साथ कबड्डी का कमाल – अनुज सैनी (अरावली ऐरोस) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।







