| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
23वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता-2022 मे रांची जिला कुश्ती टीम की हिस्सेदारी के लिए, रांची जिला स्तरीय पुरुष फ्री स्टाइल ,ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला कुश्ती, कुश्ती प्रतियोगिता सह ट्रायल बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी, रांची में आयोजीत हुई।
इसमे पुरे रांची जिले से 42 महिला और पुरुष पहलवान भाग ले रहे हैं।
इस आधार पर चयनित रांची के महिला-पुरुष खिलाड़ी, राज्य के गोड्डा जिले में 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित, 23वीं सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में रांची जिला कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।







