रांची
टीम sportsjharkhand.com
रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच के बीच मौसम कैसा रहेगा ? मौसम विभाग ने इसकी जानकारी साझा की है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है, कि रांची के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के वक्त हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
| उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि इस तरीके का बारिश का दायरा ज्यादा बड़ा नहीं होता है। 10 से 15 किलोमीटर दायरे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती है। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए मैच की तैयारियों में बारिश की संभावना को भी अगर रख लिया जाए। तो मैच में खलल नहीं पड़ेगी। दर्शक इस मैच का पूरा लुफ्त उठा पाएंगे।
अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक |
डीसी -एसएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
बताते चलें कि इस एक दिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर JSCA प्रबंधन के साथ-साथ जिला पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी की है। ट्रैफिक रूट के आलावे, राजधानी में पुलिस की विशेष मुस्तैदी रहेगी। होटल रेडिसन ब्लू से लेकर जेएससीए स्टेडियम तक के सड़क पर ट्रैफिक और जवानों की पैनी नजर रहेगी।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त और एसएसपी ने डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी और पुलिस जवानों के साथ बैठक भी किया है। शनिवार को दोनों टीमें ( भारत और दक्षिण अफ्रीका) जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास किया है।
| एसएसपी कौशल किशोर ने कहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक व्यवस्था की गई है , मैच के दौरान उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी । व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा । पुरुष और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है।
कौशल किशोर, एसएसपी , रांची |







