| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के JSCA में 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इसे लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहुंची, फिर एयरपोर्ट से सीधे लग्जरी बसों से दोनों टीमें रेडिसन ब्लू पहुंची, रेडिसन ब्लू होटल के समीप भी क्रिकेट प्रेमियों की भारी जुटान दिखी। इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
खिलाड़ियों के लिए रांची के रेडिसन ब्लू होटल में ठहरने के साथ-साथ सभी व्यवस्था की गई है। होटल में खिलाड़ी और ऑफिशियल के लिए लगभग 115 कमरे बुक हैं। 8 अक्टूबर यानी कल दोनों टीमों की प्रेक्टिस सेशन होगी, दो शिफ्ट में दोनों टीमें जेएससीए स्टेडियम में ही प्रैक्टिस करेगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। रांची के जेएससीए स्टेडियम में आयोजित दूसरा मुकाबला भी बीसीसीआई द्वारा निर्धारित इसी समय शुरू होगी।






टीम इंडिया की वनडे स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार आवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.
दक्षिण अफ्रीका की वनडे स्क्वाड
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, यानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी.







