| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा खेल निदेशक बनने के बाद पहली बार राज्य के सभी जिला खेल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। इस बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है, बैठक के दौरान उन्होंने खेल पदाधिकारियों से कहा है कि खेल और खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना ही पदाधिकारियों का लक्ष्य होना चाहिए।
मौके पर खेल निदेशक ने सभी DSO को मार्गदर्शन देते हुए खेल योजनाओं को खिलाड़ियों के लिए धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है। इसके अलावा इस बैठक में और भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। बताते चलें कि उग्रवाद क्षेत्रों तक खेल का अलख जगाने के उद्देश्य से सहाय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के साथ-साथ मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर इस बैठक में विशेषकर चर्चा हुई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022- 23 में विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित राशि खर्च की स्थिति की भी जानकारी खेल पदाधिकारियों से ली गई है। जिलों में स्थित खेल स्टेडियमों की हालात के संबंध में भी खेल निदेशक ने जानकारी हासिल की है। आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में मरम्मती की आवश्यकता है या नही इस दिशा में क्या कदम उठाया जा सकता है। किस जिले में खेल प्रशिक्षण केंद्रों की स्थिति क्या है। इस संबंध में खेल निदेशक ने जिला खेल पदाधिकारियों से सवाल जवाब भी किया है।
खेल-कूद और युवा कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित इस बैठक में 19 जिलों के DSO शामिल हुए। बैठक में जिले में संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के संबंध में भी जानकारी हासिल की गई है। प्रशिक्षण केंद्र में आवास की व्यवस्था है कि नहीं, खिलाड़ियों को सही डाइट मिल रही है कि नहीं, खेल सामग्री की उपलब्धता संबंधी भी जानकारी ली गई है। इसके अलावा इस वर्ष आयोजित प्रतियोगिताओं पर हुए खर्च के संबंध में भी जानकारी खेल निदेशक ने ली है।
| खेल निदेशक ने कहा कि इस बैठक से निकल कर आई निर्णयों से खेल विभाग को अवगत कराया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद तमाम समस्याओं का निराकरण होगा।
सरोजिनी लकड़ा, खेल निदेशक
|







