| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में शुक्रवार को झारखण्ड महिला हॉकी टीम ने यूपी को 6-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला पंजाब से होगा। मैच का पहला गोल 11वें मिनट में ब्यूटी डुंगडुंग ने किया। दूसरा गोल 25वें मिनट में बिनिमा धान ने और मध्यांतर से पहले तीसरा गोल 27वें मिनट में संगीता ने किया। मध्यांतर तक टीम को 3-0 से आगे थी। मध्यांतर के बाद संगीता ने 31वें, दीपिका सोरेंग ने 37वें और प्रमिला सोरेंग ने 45वें मिनट में गोल दाग झारखण्ड को 6-0 की बढ़त दिला दी। वहीं चौथे क्वार्टर में यूपी ने एक गोल किया। यूपी की ओर से प्रीति दुबे ने 55 वें मिनट में एकमात्र गोल किया।









