Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home शर्म हमें क्यों आती नहीं !

सरकार से रिकर्व धनुष की मांग करते करते थक गए गोल्डेन ब्वॉय गोल्डी मिश्रा, सरकार का सेंटर छोड़ टाटा आर्चरी अकादमी ज्वाइन किया

माननीयों की अनुशंसा भी नही आई काम

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
07-10-2022 @ 11:14 AM
in शर्म हमें क्यों आती नहीं !
0 0
A A
0
सरकार से रिकर्व धनुष की मांग करते करते थक गए गोल्डेन ब्वॉय गोल्डी मिश्रा, सरकार का सेंटर छोड़ टाटा आर्चरी अकादमी ज्वाइन किया
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

 

टीम sportsjharkhand.com

खेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की  लालफीताशाही से परेशान गुजरात राष्ट्रीय खेल के दौरान इंडियन राउंड के एकल पुरूष मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले गोल्डी मिश्रा ने राज्य सरकार के डे-बोर्डिंग सेंटर को छोड़ते हुए टाटा आर्चरी अकादमी ज्वाइन कर ली है। इंडियन राउंड में पिछले दो वर्षों से शानदार प्रदर्शन करनेवाले गोल्डी मिश्रा व उनके कोच महेन्द्र करमाली ने खेल निदेशालय व जिला खेल पदाधिकारी से कई बार गुहार लगाई कि बेहतर भविष्य के लिए रिकर्व के तीर-धनुष उपलब्ध कराए जाएं लेकिन ये संभव हो न सका। अंततः निदेशालय के असहयोगात्मक रवैये से परेशान होकर गोल्डी मिश्रा ने टाटा आर्चरी अकादमी के लिए ट्रॉयल दिया और वे सलेक्ट हो गए। अब टाटा आर्चरी अकादमी में गोल्डी मिश्रा रिकर्व का प्रशिक्षण लेंगे। पता हो कि गोल्डी मिश्रा चंदनकियारी, बोकारो के डे-बोर्डिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

अमर बाउरी व लंबोदर महतो की अनुशंसा भी नहीं आई काम

पूर्व खेल मंत्री व चंदनकियारी के वर्तमान विधायक अमर बाउरी व गोमिया के विधायक लंबोदर महतो ने भी गोल्डी मिश्रा में असीम संभावनाएं देखते हुए खेल निदेशालय को कई अनुशंसा पत्र भेजे लेकिन राज्य खेल संघ के अध्यक्ष पद के मोहपाश में फंसे तत्कालीन निदेशक को कुछ भी नजर नहीं आया। सरकार लाख दावा करते रहे कि वे खिलाड़ियों के हित में फैसले लेते रही है लेकिन अधिकारियों की लालफीताशाही में फंस खिलाड़ी सरकार के सेंटर छोड़ निजी सेंटर का रूख करने को मजबूर हैं।

क्यों जरूरी था रिकर्व का तीर-धनुष

इंडियन राउंड सिर्फ और सिर्फ भारत में खेला जाता है अगर आप तीरंदाजी में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं तो आपको रिकर्व या कंपाउंड इवेंट ही अपनाना होगा। गोल्डी मिश्रा का रूझान रिकर्व की ओर था इसलिए उनके कोच ने खेल निदेशालय व जिला खेल पदाधिकारी से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द रिकर्व के स्पोर्ट्स इक्विपमेंट उपलब्ध कराए जाएं लेकिन तत्कालीन निदेशक खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की बजाय खेल संघ के अध्यक्ष पद की लॉबिंग में अपनी ऊर्जा खपाने में व्यस्त थे। पता हो कि ओलंपिक में सिर्फ और सिर्फ रिकर्व के ही मुकाबले होते हैं।

Tags: Arjun MundaHemant SorenSports Authority of IndiaSports Authority of jharSports Directorate Jharkhandटाटा आर्चरी अकादमीबिरसा मुंडा आर्चरी सेंटरहफीजुल हसन
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
यूपी को रौंदकर झारखंड महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

यूपी को रौंदकर झारखंड महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In