रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेकर रांची लौटी, लॉन बॉल विजेता खिलाड़ियों का रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बताते चलें कि लॉन बॉल में
सुनील बहादुर – स्वर्ण पदक
रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे- रजत पदक
सरिता तिर्की, कविता कुमारी, अनामिका लकड़ा (महिला ट्रिपल )- रजत पदक
रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, कविता खलखो, आरजू रानी, (महिला 4)- स्वर्ण पदक
चंदन सिंह, अभिषेक लकड़ा और प्रिंस महतो (मेंस ट्रिपल)- रजत पदक
जीतकर रांची लौटे हैं।
लॉन बॉल टीम की प्रदर्शन से खेल विभाग के साथ-साथ एसोसिएशन ने भी खुशी जाहिर की है।