| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेलों के विभिन्न प्रतिस्पर्धा में झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आर्चरी इंडियन राउंड के पुरुषों के एकल मुकाबले में चंदनकियारी बोकारो के तीरंदाज गोल्डी मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं गुरुवार को हुए Mixed टीम ने ब्रोंज (Bronze) मेडल जीता है। इस टीम में कोमोलिका बारी और जयंत है। रिकर्व इंडिविजुअल प्रतिस्पर्धा में अंशिका कुमारी ने फाइनल में सिल्वर मेडल जीता है।


36वां राष्ट्रीय खेल में तीरंदाजी का इस प्रकार परिणाम है।
इंडियन राउंड
मेंस
गोल्डी मिश्रा व्यक्तिगत में 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
रिर्कव राउंड
अशिंका कुमारी- व्यक्तिगत में रजत पदक प्राप्त किया।
जयंत तालुकदार एवं कोमोलिका बारी ने मिक्स टीम में कांस्य पदक जीते।
रिर्कव महिला टीम ने रजत पदक।
टीम मेंबर- कोमोलिका बारी, दीप्ति कुमारी, अशिंका कुमारी, अंकिता भकत।
कुल मेडलों की संख्या-4
गोल्ड – 1
सिल्वर-2
ब्रॉन्ज- 1
लॉन बॉल में स्वर्ण
लॉन बॉल के मुकाबले में गुरुवार को सुनील बहादुर ने स्वर्ण पदक जीता है। सुनील बहादुर सिंगल मेंस में पश्चिम बंगाल के सुमन बनर्जी को 21-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं गुरुवार को ही लॉन बॉल में रजत पदक के लिए खेले गए महिला वर्ग के फाइनल में झारखंड की रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे को 17-10 के अंतर से असम के खिलाड़ियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। महिला ट्रिपल के फाइनल मुकाबले में झारखंड की अनामिका, कविता, सरिता तिर्की की मिश्रित टीम को दिल्ली लॉन बॉल की टीम ने 18-9 से हरा दिया है।
sportsjharkhand.com में 36वें राष्ट्रीय खेलों के विभिन्न प्रतिस्पर्धा से जुड़े परिणाम का Update जारी है…







