| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
वूमेंस पेयर में रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे की जोड़ी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बंगाल की रेणु और रीमा की जोड़ी को 18-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और अपना एक पदक पक्का कर लिया।
दूसरी तरफ मेंस सिंगल में सुनील बहादुर ने असम के मृदुल को कांटे के मुकाबले में 20-19 से हराकर फाइनल में पहुंचे और एक पदक इन्होंने भी सुनिश्चित कर लिया।
वुधवार को वूमेंस ट्रिपल और मेंस फोर के मुकाबले के परिणाम के बाद झारखंड की झोली में कितने पदक लॉन बॉल से आएंगे ये पता चलेगा। बता दें कि लॉन बॉल टीम ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 36वें राष्ट्रीय खेल में तीरंदाजी इंडियन राउंड में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा और 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली सपना कुमारी को बधाई दी है।


खेल निदेशक की शुभकामनाएं
खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक समेत एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने कांस्य पदक विजेता सपना कुमारी, दौड़ में सातवें स्थान पर रही फ्लोरेंस बारला, प्रियंका केरकेट्टा, विजय लकड़ा को सराहनीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।









