| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
इंडियन राउंड के पुरुषों के एकल मुकाबले में चंदनकियरी, बोकारो के तीरंदाज गोल्डी मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता है। झारखंड का राष्ट्रीय खेलों में ये दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले लॉन बॉल की महिला फोर में झारखंड ने स्वर्ण पदक जीता था।
गोल्डी मिश्रा पिछले दिनों राष्ट्रीय चैंपियन भी बने थे और पिछले दो वर्षों से शानदार फॉर्म में हैं। राष्ट्रीय खेलों में झारखंड के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है।
हर्डल्स में सपना को कांस्य पदक
वहीं सपना कुमारी ने 100 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) में झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता है। बता दें कि सपना कुमारी लंबे समय तक SAI SAG सेंटर रांची कि प्रशिक्षु रही है। वर्तमान में सपना रेलवे में कार्यरत है।









