रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिस्पर्धा जारी है। झारखंड के खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धा में इस राष्ट्रीय खेल में हिस्सा ले रहे हैं। कई प्रतिस्पर्धा जारी है। तो कुछ प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली है। खेल के इस कुंभ में हिस्सा लेने के लिए झारखंड से वुशु खेल में प्रतिस्पर्धा के लिए झारखंड दल की घोषणा की गई है। 14 सदस्यीय इस दल में 7 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ी सहित एक एक महिला और पुरुष कोच और मैनेजर को शामिल किया गया है। इसके अलावा झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य, मनोज कुमार साहू और एसके मिश्र नेशनल गेम्स में पर्यवेक्षक के रुप में हिस्सा लेंगे।
झारखंड दल
पुरुष खिलाड़ी
सनी देओल
सूरज कुमार
शशिकांत महतो
सचिन कुमार जामुदा
रोशन रजक
अविनाश कुमार गंझू
अंकित कुमार
महिला खिलाड़ी
मीनू मुंडा, सुनीता गाड़ी, पूर्णिमा लिंडा,
गीता खलखो
कोच
दीपक गोप, अमासी बारला
मैनेजर-उदय साहू