रांची
टीम sportsjhrakhand.com |
रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में 40 दिवसीय युवा कबड्डी सीरीज का मानसून सत्र चल रहा है। इस टूर्नामेंट के 21वें दिन चैलेंजर राउंड का पांचवें दिन का मुकाबला जारी है।
जिसका परिणाम इस प्रकार है
21वां दिन
मैच नंबर – 86
मराठा मार्वल्स बनाम अरावली ऐरोस
चैलेंजर राउंड के पांचवें दिन के पहले मुक़ाबले में उत्तरप्रदेश के मराठा मार्वल्स ने राजस्थान के अरावली ऐरोस को हराया। फाइनल स्कोर: मराठा मार्वल्स – 41 अरावली ऐरोस – 37
बेस्ट रेडर – उदय डबास (मराठा मार्वल्स) 12 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – राजेंदर भाखर (अरावली ऐरोस) 4 अंको के साथ कबड्डी का कमाल – निखिल (मराठा मार्वल्स) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 87
हम्पी हीरोज बनाम काज़ीरंगा रहिनोस चैलेंजर राउंड के पांचवे दिन के दूसरे मुक़ाबले में हरियाणा के हम्पी हीरोज ने हरियाणा के ही काज़ीरंगा रहिनोस को हराया। फाइनल स्कोर: हम्पी हीरोज – 41 काज़ीरंगा रहिनोस – 35
बेस्ट रेडर – नितिन धनकर (हम्पी हीरोज) 19 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – बिट्टू बनवाला (हम्पी हीरोज) 9 टैकल अंको के साथ कबड्डी का कमाल – सोनू लठवाल (हम्पी हीरोज) दोनों खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 88
पेरियार पैंथर्स बनाम विजयनगर वीर्स
चैलेंजर राउंड के पांचवे दिन के तीसरे मुक़ाबले में हरियाणा के पेरियार पैंथर्स ने उत्तरप्रदेश के विजयनगर वीर्स को हराया। फाइनल स्कोर: पेरियार पैंथर्स – 31 विजयनगर वीर्स – 30
बेस्ट रेडर – कुणाल भाटी (विजयनगर वीर्स) 11 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – अजय गुलिया (पेरियार पैंथर्स) 3 अंको के साथ कबड्डी का कमाल – अक्षित धूल (पेरियार पैंथर्स) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।