रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजकोट, गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में झारखंड महिला हॉकी टीम ने आज (रविवार) अपने पहले मैच में हॉकी मध्य प्रदेश को 4-2 से पराजित कर जीत के साथ शुरुआत किया है। आज के मैच में झारखंड टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो, ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी और सलीमा टेटे ने के गोल किया और मैच को 4-2 से जीत लिया।
पुरुष टीम को हार का करना पड़ा सामना
झारखंड पुरुष टीम अपने पहले मैच में गोल नही कर पाई। इस वर्ष के सीनियर नेशनल की उपविजेता रही हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु की टीम से 3-0 से पराजित हुई है।