| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेल, गुजरात 2022 के छठवें दिन लॉन बॉल में झारखंड का शानदार प्रदर्शन रहा, आज कुल 5 स्पर्धा खेली गई और सभी में जीत दर्ज की गई।
महिला पेयर्स में राष्ट्रीय मंडल के स्वर्ण पदक विजेता ने अपने दोनो मैच 17-12 बिहार से वहीं दूसरा मैच दिल्ली को 19-5 से अपने जीत का सिलसिला जारी रखा और सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया है। वहीं महिला ट्रिपल में भी झारखंड की लड़कियों की जोड़ी सरिता तिर्की, कविता और अनामिका लकड़ा ने ओडिसा को बहुत बड़े अंतर 42-6 से हराया और पुरुष वर्ग ने भी दमदार प्रदर्शन किया। पुरुष फोर टीम के चंदन, दिनेश, आलोक और प्रिंस की जोड़ी ने ओडिशा को 33-08 से मात दिया और पुरुष एकल में सुनील बहादुर ने ओडिशा को 21-6 से जीत दर्ज की।
बताते चले की अब तक झारखंड के लॉन बॉल्स में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने झोली में डाला है।







