| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेलों में खेलों के विभिन्न प्रतिस्पर्धा जारी है। रोइंग (Rowing) कंपटीशन में संभावना नहीं होने के बावजूद झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। जसप्रीत सिंह और गुर प्रताप सिंह की जोड़ी ने रोइंग की मेंस डबल्स के प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
जसप्रीत और गुरप्रीत की जोड़ी ने 6 मिनट 17.4 सेकंड का समय दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मुकाबले में इस जोड़ी ने 2000 मीटर के प्रतिस्पर्धा में 6 मिनट 5.4 सेकंड का समय दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।
गौरतलब है कि बिलकुल ही विपरीत परिस्थितियों में झारखंड की रोइंग टीम तैयार हुई थी। कोच की मानें तो यह प्रदर्शन संतोषजनक रहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने टीम को प्रशिक्षण के लिए इस टीम को महाराष्ट्र ट्रेनिंग के लिए भेजा था। झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय खेलों के लिए इस टीम से टीम की तैयारी की तक जानकारी नहीं ली थी। ना ही किसी तरीके का सहयोग इस टीम को सरकार से मिला था। झारखंड में इस गेम को लेकर काफी उदासीनता है। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने अपने मेहनत के बदौलत कांस्य पदक जीता है।
मेंस प्रतिस्पर्धा में झारखंड की टीम रोइंग में चौथे स्थान पर रही।







