| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेलो में हिस्सा लेने के लिए झारखंड मलखंब की टीम तैयार हो चुकी है। 7 से 11 अक्टूबर 2022 तक अहमदाबाद में प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। टीम रवानगी से पहले खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने खिलाड़ियों के बीच किट वितरित किया। इस दौरान खेल निदेशक ने राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दी है। झारखंड टीम के सभी मलखंब खिलाड़ी जिसमे पोल, रोमन, हैंगिंग मलखंब और कई आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान निदेशक ने कहा कि मलखंब खेल को इसी सत्र में विभागीय कैलेंडर में भी शामिल किया जाएगा। जिससे झारखंड राज्य के मलखंब खिलाड़ी विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकेंगे।







