| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
23वें झारखंड राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता-2022 में हिस्सा लेने के लिए रांची जिला सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल और महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता, सह टीम चयन ट्रायल का आयोजन 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में आयोजित किया जाएगा।
रांची जिला के खिलाड़ियों को इस चयन ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, पिछले क्लास का मार्क शीट, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल और छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य किया गया है।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान, 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2022, तक गांधी मैदान, गोड्डा, झारखंड में आयोजित झारखंड राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों के भार वर्ग
पुरुष फ्रीस्टाइल
57kg
61kg
65kg
70kg
74kg
79kg
86kg
92kg
97kg
125kg
पुरुष ग्रीको रोमन
55kg
60kg
63kg
67kg
72kg
77kg
82kg
87kg
97kg
130kg
महिला वजन भार वर्ग
50kg
53kg
55kg
57kg
59kg
62kg
65kg
68kg
72kg
76kg
इस कुश्ती प्रतियोगिता में सब जूनियर पहलवानों के लिए भी विशेष ध्यान रखते हुए हर ग्रुप में दो भार वर्गो को जोड़ा गया है।
बालक फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको रोमन
45kg
51kg
बालिका फ्रीस्टाइल
43kg
46kg







