| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
युवा कबड्डी सीरीज, मानसून एडिशन
का खेल जारी है। कबड्डी के इस दंगल में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। चैलेंजर राउंड में भी प्रतिस्पर्धा देखने को मिला। मानसून सत्र के 20वें दिन का परिणाम इस प्रकार है।
20वें दिन का परिणाम
मैच नंबर – 83
हम्पी हीरोज बनाम मराठा मार्वल्स
चैलेंजर राउंड के चौथे दिन के पहले मुक़ाबले में हरयाणा के हम्पी हीरोज ने उत्तर प्रदेश के मराठा मार्वल्स को एकतरफा मुक़ाबले में हराया।
फाइनल स्कोर: हम्पी हीरोज – 57 मराठा मार्वल्स -28
बेस्ट रेडर – नितिन धनकर (हम्पी हीरोज) 20 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – बिट्टू बनवाला (हम्पी हीरोज) 5 अंको के साथ कबड्डी का कमाल – सोनू लठवाल (हम्पी हीरोज) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 84
विजयनगर वीर्स बनाम मुर्थल मैग्नेट्स चैलेंजर राउंड के चौथे दिन के दूसरे मुक़ाबले में उत्तरप्रदेश विजयनगर वीर्स ने हरयाणा के मुर्थल मैग्नेट्स को हराया।
फाइनल स्कोर: विजयनगर वीर्स – 35 मुर्थल मैग्नेट्स-33
बेस्ट रेडर – मनदीप कुमार (मुर्थल मैग्नेट्स) 14 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – संजय इनानिया (मुर्थल मैग्नेट्स) 5 टैकल अंको के साथ कबड्डी का कमाल – कुणाल भाटी, दोनों खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 85
पेरियार पैंथर्स बनाम काज़ीरंगा रहिनोस चैलेंजर राउंड के चौथे दिन के तीसरे मुक़ाबले में हरयाणा के पेरियार पैंथर्स ने लगातार तीन हार के बाद पहली जीत हासिल की और हरयाणा के ही काज़ीरंगा रहिनोस की चैलेंजर राउंड में लगातार दूसरी हार।
फाइनल स्कोर: पेरियार पैंथर्स -43 काज़ीरंगा रहिनोस -33
बेस्ट रेडर – अंकित राणा (काज़ीरंगा रहिनोस) 14 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – योगेश दहिया (काज़ीरंगा रहिनोस) 4 अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – चेतन साहू (पेरियार पैंथर्स) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मनीष राठी को टेक्निकल ऑफिसियल ऑफ़ दी डे का अवार्ड मिला।







