रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड के गोल्डी मिश्रा ने गुजरात राष्ट्रीय खेल में तीरंदाजी के इंडियन राउंड के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाते हुए झारखंड के लिए एक पदक पक्का किया।
चंदनकियरी, बोकारो के तीरंदाज गोल्डी मिश्रा पिछले दो वर्षों से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए गोल्डी ने पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया है।
इधर झारखंड के सपना कुमारी 100 मीटर Hurdles फाइनल में जगह पक्का किया है। वही रोइंग कंपटीशन में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाया है। हालांकि इस खेल के प्रति झारखंड सरकार हमेशा से ही उदासीन रहा है। खिलाड़ियों के पास एक चप्पू तक नहीं है। अन्य खेलों की तरह झारखंड में इस खेल को तवज्जो नही दिया जाता है और ना ही बढ़ावा मिलता है। इसके बावजूद इस खेल के खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाते हुए मेडल पक्का कर लिया है। वहीं 200 मीटर दौड़ में फ्लोरेंस बारला ने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।