| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अपर पुलिस अधीक्षक सरोजिनी लकड़ा ने निदेशक, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय- सह- कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण का प्रभार ग्रहण किया।
सरोजिनी लकड़ा ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद निदेशालय एवं झारखंड खेल प्राधिकरण के सभी प्रकार की गतिविधियों से अवगत हुए। पहले दिन कार्ययोजना का विस्तृत प्रतिवेदन, कार्यक्षेत्र, खेल आयोजन, खेल कैलेंडर, खेल गतिविधियों पर चर्चा की गयी। खेल निदेशक ने खेल को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही है।
विभाग से मुहैया होनेवाली सामग्री और सहयोग की ली जानकारी
सरोजिनी लकड़ा ने विभाग की ओर मुहैया होनेवाले खेल गतिविधियों से जुड़े खेल सामग्री, आवासन और कैश अवार्ड एवं स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी ली है।







