| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर, 2022 तक 36वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन होना है। इसके मद्देनजर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने सभी राष्ट्रीय खेल संघों व राज्य ओलंपिक संघों के लिए एक जरूरी निर्देश जारी किया है।
इस निर्देश के तहत कहा गया है कि सभी योग्य खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय खेलों में भाग लेना महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय खेलों को सफल बनाने में भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल संगठन और राज्य ओलंपिक संघों का पूरा समर्थन और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। राष्ट्रीय खेलों के महत्व को सुनिश्चित करने के लिए 36वें राष्ट्रीय खेलों में भी प्रतिस्पर्धा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलों और चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सभी पात्र प्रतिष्ठित एथलीटों की भागीदारी आवश्यक है। खेल संघों और राज्य ओलंपिक संघों से अनुरोध है कि वे अपने खेल और राज्यों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एथलीटों का चयन करते समय इसे ध्यान में रखें।
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव ने पत्र जारी कर कहा है कि गुजरात में सबसे सफल राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए IOA के सभी सदस्य और संगठन तत्परता से जुट जाएं।







