| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कोजीकोड इंडोर स्टेडियम में आयोजित 21वीं जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न इकाइयों के लगभग 1500 खिलाड़ी और खेल पदाधिकारीयों ने भाग लिया।
2 सितंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 31 खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। पूरे प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखया। हालांकि पदक हासिल करने में सात खिलाड़ी ही सफल रहे।
पदक विजेता खिलाड़ी
झारखंड के तरफ से शिवम उराँव और एल प्लेटोदिप ने सिल्वर और संतोषी कुमारी,कोमोला कुमारीं, तनुश्री,आस्था उराँव संजना कुमारीं ने अलग अलग स्पर्धा में कांस्य पदक जीते है।







