| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
तमिलनाडु के थिरुवन्नामलाई में खेली जा रही 21वीं राष्ट्रीय U 20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता के महिला 800 मीटर की दौड़ में झारखंड की आशा किरण बारला ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शनिवार को हिट्स में 2 मिनट 8.38 सेकंड के समय के साथ आशा ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। शनिवार को हुए हिट्स में ये सबसे बेहतर समय था। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।







