रांची
टीम sportsjharkhand.com |
महावीर जयंती के अवसर पर पूरे विश्व में, जीतो महिला शाखा द्वारा, जीतो पुरुष और महिला अहिंसा रन का आयोजन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा में विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।
बताते चलें कि अहिंसा रन आज विश्व भर में जीतो के 65 चैप्टर्स द्वारा एक ही समय पर आयोजित हुआ। जानकारी मिली है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इस आयोजन का नाम दर्ज किया गया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में अलग अलग रूट में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर 3 किलोमीटर का आयोजन हुआ। इस मौके परइंटरनेशनल पावर लिफ्टर गोल्ड मेडलिस्ट इंद्रेजीत सिंह समेत खेल जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए।
पुरूष वर्ग 10 किलोमीटर प्रतिस्पर्धा में छत्तीसगढ़ के मनीष कुमार को प्रथम स्थान मिला, इन्हें 41 हजार रुपये का पुरस्कार राशि दिया गया। वहीं 10 किलोमीटर महिला वर्ग में तमशी सिंह प्रथम स्थान के साथ 31 हजार रुपए ईनामी राशि प्राप्त किया।
देखें परिणाम…..