

ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया ने देेेश में ग्रैपलिंग खेल के विकास के लिए झारखंड के प्रवीण कुमार सिंह को डेवलपमेंट कमेटी का डायरेक्टर मनोनीत किया है। बुुधवार को दिल्ली में सम्पन्न एक बैठक में ये निर्णय लिया गया। डायरेक्टर मनोनीत होने पर JOA व झारखंड ग्रैपलिंग संंघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है और विश्वास व्यक्त किया है कि राष्ट्रीय स्तर इस खेल को लोकप्रिय बनाने में प्रवीण सिंह सफलता को प्राप्त करेंगे।







