Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home OLYMPIC QUIZ

हंसुआ के बिआह में खुरपी के गीत गा रहा खेल निदेशालय

ओलंपिक क्विज में पूछे जा रहे क्रिकेट व ग्रैंड प्रिक्स के सवाल, एक ही दिन में ट्वीटर हैंडल पर क्विज नंबर 10 और समाचार पत्रों में छप रहा क्विज नंबर 9

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
05-07-2021 @ 02:36 PM
in OLYMPIC QUIZ
0 0
A A
0
हंसुआ के बिआह में खुरपी के गीत गा रहा खेल निदेशालय
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची
टीम sportsjharkhand.com

टोक्यो ओलंपिक से पहले आमलोगों में ओलंपिक खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने के नेकनियती के साथ शुरू की गई ओलंपिक क्विज प्रतियोगिता निदेशालय के काबिल अफसरों की अज्ञानता की भेंट चढ़ता हुआ दिख रहा है। निदेशालय के काबिल अफसर हंसुआ के बिआह में खुरपी के गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं और आंख से अंधा नाम नयनसुख की कहावत को चरितार्थ करते हुए ओलंपिक क्विज में धकाधक क्रिकेट से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। क्रिकेट ओलंपिक का कभी भी हिस्सा नहीं रहा है लेकिन शनिवार व सोमवार को निदेशालय के आधिकारिक सोशल प्लेटफाॅर्म और समाचार पत्रों में ओलंपिक क्विज के तहत जो सवाल पूछा गया था वो क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा ग्रैंड प्रिक्स से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं मतलब ओलंपिक क्विज से कुल मिलाकर ओलंपिक ही गायब होता हुआ दिख रहा है।

In which stadium Tendulkar completed his 100th Century

A. Eden Garden

B. Shere Bangla Stadium

C. Firoz Shah Kotla Ground

D. None of These

हंसुआ के बिआह में खुरपी के गीत गा रहा खेल निदेशालय

फिर सोमवार को क्रिकेट से जुड़ा ही एक और प्रश्न पूछा गया है

First non test playing nation that beat India in International Cricket

A. Sri Lanka

B. New zeland

C. Bangladesh

D. Zimbabwe

हंसुआ के बिआह में खुरपी के गीत गा रहा खेल निदेशालय

इससे पहले गुरुवार को भी ओलंपिक क्विज नंबर 7 में ग्रैंड प्रिक्स से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे

The only driver in Indian Grand Prix 2011 is

A. Alice Powel

B. Sarah Fisher

C. Maria Teresa

D. Divina Glacia

हंसुआ के बिआह में खुरपी के गीत गा रहा खेल निदेशालय

ओलंपिक क्विज में क्रिकेट व ग्रैंड प्रिक्स से जुड़े प्रश्न ? सही नहीं है। लगता है ओलंपिक क्विज कराने से पहले होम वर्क सही तरीके से नहीं किया गया था। अगर किया गया होता तो ऐसी गलती नहीं होती। अगर आपको क्रिकेट से जुड़े प्रश्न पूछने हैं तो क्विज का नाम गेम्स/Sports क्विज कर दीजिए। अगर आप नाम ओलंपिक क्विज रख रहे हैं तो सवाल भी ओलंपिक खेलों से जुड़े ही होने चाहिए। मापदंड पहले से तय होना चाहिए।

 

क्रिकेट अब तक नहीं बना है ओलंपिक खेलों का हिस्सा

क्रिकेट का खेल अब तक ओलंपिक मूवमेंट का हिस्सा नहीं बन पाया है और क्रिकेट के संचालन में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ व भारतीय ओलंपिक संघ की कोई भी भूमिका नहीं है। झारखंड का खेल निदेशालय भी क्रिकेट को छोड़कर अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को ही छात्रवृति व कैश अवाॅर्ड देता है। फिर ओलंपिक क्विज में क्रिकेट से इतना प्यार, समझ से परे है।

 

जागो… जागो… मोहन प्यारे… जागो… !

समाचार पत्र में छप रहे ओलंपिक क्विज व ट्वीटर हैंडल पर डाले जा रहे क्विज में असमानता देखी जा रही है। सोमवार को ही रांची के एक प्रतिष्ठित दैनिक के पेज नंबर दो पर क्विज नंबर 9 छापा गया है जबकि सोशल साइट्स पर रविवार को ही क्विज नंबर 9 का परिणाम भी जारी हो चुका है। सरकारी राशि के इस तरह के दुरूपयोग पर निदेशालय के काबिल अफसरों-कर्मचारियों को ध्यान देना चाहिए। जनता की गाढ़ी कमाई इस तरह किसी की अज्ञानता की भेंट नहीं चढ़नी चाहिए।

 

Tags: Indian Olympic AssociationJharkhand Olympic AssociationOlympic QuizSports Directorate JharkhandTokyo Olympic
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
ACB ने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपी आर के आनंद से 2 घंटे तक की पूछताछ

आरके आनंद की क्वैसिंग याचिका झारखंड उच्च न्यायालय ने की खारिज, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In