Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home हम नहीं सुधरेंगे

SAJHA में कार्यरत ओलंपियन मनोहर टोपनो को चैंबर से किया गया “बेदखल”, सिक्योरिटी गार्ड के साथ बैठकर समय काटने को मजबूर

पिछले 8 वर्षों से 33 हजार प्रति माह के मानदेय पर काम करने को मजबूर, इनके साथ कार्यरत कर्मियों का मानदेय इस दौरान तीन गुना तक बढ़ा

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
28-08-2025 @ 01:47 PM
in हम नहीं सुधरेंगे
0 0
A A
0
SAJHA में कार्यरत ओलंपियन मनोहर टोपनो को चैंबर से किया गया “बेदखल”, सिक्योरिटी गार्ड के साथ बैठकर समय काटने को मजबूर
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

sportsjharkhand.com EXCLUSIVE 

29 अगस्त को पूरा देश खेल और खिलाड़ियों के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाएगा। आयोजनों की भव्यता के बीच कुछ स्याह तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं, जो खेल और खिलाड़ियों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर खेल निदेशालय सह झारखंड खेल प्राधिकरण (SAJHA) के प्रांगण में नजर आई। तस्वीर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग के बीच सिक्योरिटी गार्ड के साथ बैठकर मुस्कुरा रहे सख्श का परिचय ये है कि उन्होंने 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है, नाम है मनोहर टोपनो। मनोहर टोपनो झारखंड सरकार अंतर्गत SAJHA में स्पोर्ट्स को ऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं। आश्चर्य की बात है कि पिछले 21 माह से SAJHA कार्यालय में मनोहर टोपनो के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। वे जब भी ऑफिस आते हैं तो किसी बाबू के टेबल के सामने लगी कुर्सी या टूल पर बैठते हैं या फिर पार्किंग में गार्ड के साथ बैठने को मजबूर होते हैं। SAJHA में चपरासी के लिए भी अलग से एक कमरा और टेबल की व्यवस्था है लेकिन को ऑर्डिनेटर ओलंपियन मनोहर टोपनो पार्किंग में गार्ड के साथ बैठने को मजबूर हैं। ये मजबूरी नवंबर 2023 से बनी जब SAJHA का ऑफिस भूतल से पहले तल पर शिफ्ट हुआ। पहले मनोहर टोपनो भूतल के अपने चैंबर में बैठते थे और जो भी कार्य एलॉट होता था उसे निपटाते भी थे। नवंबर 2023 में तत्कालीन निदेशक IAS सुशांत गौरव के समय ऑफिस पहले तल पर नए सिरे से बनाया गया और मनोहर टोपनो के बैठने की जगह ही चिन्हित नहीं की गई। भूतल पर जो चैंबर था उसपर ताला जड़ दिया गया। इसलिए पिछले 21 माह से मनोहर टोपनो ऑफिस पहुंचने पर बैठने की ठौर ढूंढने को मजबूर हैं।

 

2017 से 33 हजार रुपए प्रतिमाह के मानदेय पर काम करने को मजबूर ओलंपियन मनोहर टोपनो

मनोहर टोपनो SAJHA में स्पोर्ट्स को ऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें पिछले 8 वर्षों से मात्र 33 हजार रुपए प्रतिमाह का मानदेय मिल रहा है। लगभग 3 साल पहले SAJHA में कार्यरत सभी कर्मियों का मानदेय लगभग दोगुना/तिगुना कर दिया गया लेकिन मनोहर टोपनो और बीमार चल रहे 1980 के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और SAJHA में को ऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत सिल्वानुस डुंगडुंग का मानदेय ज्यों का त्यों 33 हजार रुपए प्रति माह बना हुआ है।

 

“ऑफिस में जब मेरे बैठने के लिए कोई जगह ही तय नहीं है तो कहां बैठूंगा ? जहां भी सुकून मिलता है, बैठ जाता हूं और काम निपटते ही घर चला जाता हूं”

मनोहर टोपनो, हॉकी ओलंपियन सह स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर, SAJHA

नोट : खबर के साथ लगी तस्वीर 27 अगस्त की दोपहर 1.16 मिनट पर खींची गई थी जब खबर का लेखक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर करने के लिए खेल निदेशालय सह SAJHA कार्यालय पहुंचा था।

Tags: 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिकSAJHAओलंपियनखेलझारखंडझारखंड खेल प्राधिकरणझारखंड सरकारमनोहर टोपनोराष्ट्रीय खेल दिवससिल्वानुस डुंगडुंगसुदिव्य कुमार सोनूहॉकी
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
JSSPS से निकाले गए वेटलिफ्टर रोहन कुमार महतो ने यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग में 254 किलो वजन उठाकर जीता रजत पदक

JSSPS से निकाले गए वेटलिफ्टर रोहन कुमार महतो ने यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग में 254 किलो वजन उठाकर जीता रजत पदक

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In