नेशनल रेफरी निशांत भेंगरा शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध गए। रांची के गोसनर चर्च में वधु वर्षा कुजूर के साथ वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों परिवारों व सगे-संबंधियों के अलावा फुटबॉल परिवार से जुड़े कई लोग विशेष तौर पर मौजूद रहे। रांची के रेफरियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाईयां दी हैं।







