| रांची |
कथनी
14 नए खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के बाद खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार और खेल निदेशक सुशांत गौरव ने मंच से बताया कि अब खिलाड़ियों को दिक्कत नहीं होगी। इसीलिए बहुत ही कम समय में नियुक्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई है।
करनी
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण केंद्रों की बजाय घर जाने का आदेश खेल निदेशालय के कर्ता धर्ताओं ने सुना डाला। साथ ही ताकीद की गई कि ईमेल चेक करते रहना है। डायरेक्टर साहेब की व्यस्तता खत्म होते ही अनुमति मिलने के पश्चात आप सभी को आपकी पदस्थापना की जगह ईमेल पर सूचित कर दी जाएगी।
कथनी + करनी = खिलाड़ी ना पहले प्राथमिकता की सूची में थे ना अब हैं। खिलाड़ी सिर्फ “गांधी जी” पेरने की “मशीन” मात्र हैं।







