| रांची |
गुरुवार की सुबह की आंधी और बर्फ के ओले गिरने से खूंटी के एथलेटिक्स स्टेडियम का छज्जा उखाड़कर एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम पर आ गिरा। इससे एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम तहस नहस हो गया है। एथलेटिक्स स्टेडियम के गैलरी का पूरा का पूरा छज्जा आंधी में उखाड़कर एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम पर जा गिरा। इससे जगह जगह टर्फ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पता हो कि एथलेटिक्स स्टेडियम निर्माण के वक्त से ही घटिया सामग्री उपयोग करने को लेकर विवादों में रहा। एथलेटिक्स ट्रैक 400 की जगह 421 मीटर का बनाया गया जो बिछाने के महज एक माह बाद ही उखड़ गया। घास लगाने के नाम पर खूंटी DC के इशारे पर एक खास NGO/फर्म को काम थमा दिया। NGO फर्म ने जंगली घास उगा अपनी ड्यूटी पूरी कर दी।
एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के तबाही की तस्वीर देखें



















