| रांची |
तीन दिनों तक चले लीग मैच के बाद मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 की सेमीफाइनल लाइन अप तय हो गई है। सोमवार को पहले सेमीफाइनल में ग्रुप A की विजेता दामोदर ग्रुप B की उपविजेता मयूराक्षी आमने सामने होंगे जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप B की विजेता शंख और ग्रुप A की उपविजेता टीम गंगा फाइनल में जगह बनाने के लिए एक दूसरे के सामने होंगी। लीग मुकाबले के आखिरी दिन टीम दामोदर ने टीम भैरवी को 5-0 से हराया। अभिषेक सिन्हा मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में गोल के अंतर से ये सबसे बड़ी जीत है। दिन के दूसरे लीग मुकाबले में टीम शंख ने टीम अजय को 1-0 से हराया। टीम शंख के अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


सोमवार के मुकाबले
पहला सेमीफाइनल
सुबह 8 बजे : दामोदर बनाम मयूराक्षी
दूसरा सेमीफाइनल
सुबह 9 बजे : शंख बनाम गंगा







