| रांची |
रांची, झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेंब्रम में फिजी के सुवा में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 49 किलोग्राम वर्ग में नए रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक जीत इतिहास रच दिया है। वेटलिफ्टर बाबूलाल हेंब्रम झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) में प्रशिक्षक गुरविंदर सिंह के निर्देशन में पिछले कई वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बाबूलाल की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ट्वीट कर बधाई दी है। झारखंड वेटलिफाइटिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल जायसवाल ने बाबूलाल हेंब्रम को ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि वे और उनके कोच भविष्य में भी देश व राज्य का नाम रौशन करते रहें। पता हो कि ये प्रतियोगिता 16 से 21 सितंबर तक फिजी में आयोजित हो रही है। बाबूलाल की सफलता पर JSSPS प्रबंधन ने भी खुशी जाहिर करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।







