| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बीएयू (BAU) स्टेडियम में खेले जा रहें मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के, गुरुवार को पहला मुकाबला कांची और मयूराक्षी के बीच खेला गया। जिसमें कांची की टीम पांच रनों से जीत दर्ज की है। वहीं दूसरा मुकाबला टीम भैरवी और गंगा के बीच खेला गया। इस एक तरफा मुकाबला को भैरवी ने आसानी से जीत लिया।
पहला मुकाबला कांची बना मयूराक्षी
परिणाम
विजेता- कांची
बताते चलें कि बीएयू क्रिकेट स्टेडियम में मीडिया कप 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का आज चौथा दिन है। गुरुवार को दिन के पहले मुकाबले में कांची ने टॉस जीतकर 134 रन बनाकर 135 रनों का लक्ष्य मयूराक्षी टीम को दिया था। जवाबी पारी खेलते हुए मयूराक्षी की टीम 5 रन से इस मैच को गवा दिया। कांची के राजा मेहंदी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मुकाबला भैरवी बनाम गंगा
परिणाम
विजेता-भैरवी
दिन का दूसरा मुकाबला गंगा और भैरवी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भैरवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन दिखाया ताबड़तोड़ बैटिंग के बदोलत भैरवी की टीम ने 16 ओवर में 8 विकेट के नुकशान पर 186 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया और गंगा के समक्ष 187 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा की टीम 10 विकेट खोकर 11.2 ओवर में 61 रन ही बना सकी। भैरवी इस मैच को 125 रनों से जीता है।
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मुकेश भट्ट को दिया गया।
10 फरवरी
मैच 1- दामोदर बनाम अमानत
मैच 2- सकरी बनाम शंख







