| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
केंद्रीय खेल युवा मामले विभाग की ओर से 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश और दिल्ली में पांचवी खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में झारखंड हॉकी बालिका टीम भी हिस्सा ले रही है। लगातार टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पांचवी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के हॉकी प्रतिस्पर्धा में उड़ीसा को 3-1 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
बताते चले कि झारखंड की ओर से खेलते हुए निशा मिंज एक, रजनी केरकेट्टा एक और निक्की कुल्लू एक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई है।
इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा समेत खेल पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की है।







