| रांची |
छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग पर मेकॉन ने कब्जा जमा लिया। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए खिताबी मुकाबले में मेकॉन ने अमर भारती को 4-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पहले हाफ के 6ठे मिनट में प्रवीण कच्छप ने गोल कर मेकॉन टीम को बढ़त दिलाई। 19वें मिनट में रोहन कच्छप और 26वें मिनट में लक्ष्मीकांत ने गोल कर टीम की बढ़त पहले हाफ में 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ के 41वें मिनट में लक्ष्मीकांत ने एक और गोल कर मेकॉन टीम को 4-0 से आगे कर दिया।
इससे पहले संसदीय कार्य व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, विनय सिंह दीपू, जेके इंटेटनाशनल स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह व ग्लोबल डवलपर्स के डायरेक्टर फिरोज दिलावर खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच शुरू कराया। मैच समाप्ति के बाद झारखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने चैंपियन व रनर-अप टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने किया। मौके पर सीएए के अध्यक्ष एंजेलो कूक, अशोक कुमार, आशीष बोस, आरके सेनापति, लाल आरएन नाथ शाहदेव, चारो उरांव, पप्पू, मकसूद आलम सहित कई गण्यमान लोग शामिल थे।
बेस्ट प्लेयर फाइनल : रोहन कच्छप (मेकॉन)
बेस्ट गोलकीपर : प्रीतम (संत जॉन)
बेस्ट डिफेंडर : सोमरा मुंडा (मेकॉन)
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : श्रीकांत खारा (अमर भारती)







