Saturday, March 25, 2023
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home खुशखबरी

गढ़वा के कल्याणपुर में बनेगा JSCA का तीसरा स्टेडियम, 10 एकड़ जमीन आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी

दक्षिण छोटानागपुर (रांची), कोल्हान (जमशेदपुर) के बाद उत्तरी छोटानागपुर (बोकारो) में भी स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
16-11-2021 @ 09:28 PM
in खुशखबरी
0 0
A A
0
गढ़वा के कल्याणपुर में बनेगा JSCA का तीसरा स्टेडियम, 10 एकड़ जमीन आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची
टीम sportsjharkhand.com

 

झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) रांची, जमशेदपुर व बोकारो जैसे बड़े शहरों के बाद गढ़वा जैसे पिछड़े जिले में भी स्टेडियम निर्माण की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। sportsjharkhand.com को मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए 10 एकड़ जमीन के आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। गढ़वा के कल्याणपुर इलाके में गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह जिला वन पदाधिकारी (DFO) ने 10 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। मंगलवार को JSCA स्टेडियम परिसर के बंद कमरे में T20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए आयोजित बैठक के दौरान इस बात की घोषणा की गई। जमीन आवंटन कराने में प्रमुख भूमिका निभानेवाले JSCA मैनेजिंग कमिटि के सदस्य व गढ़वा जिला के पूर्व सचिव संजय सिंह को विशेष रूप से बधाई दी गई। जानकारी मिली है कि बहुत जल्द अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर पलामू प्रमंडल में JSCA का पहला स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया जाएगा। जमीन आवंटन कराने में कंट्री क्रिकेट क्लब के एक प्रभावशाली सदस्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

गढ़वा के कल्याणपुर में बनेगा JSCA का तीसरा स्टेडियम, 10 एकड़ जमीन आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी

संथाल परगना से भी जल्द आयेगी खुशखबरी

JSCA ने कोल्हान प्रमंडल में को-ऑपरेटिव कॉलेज के क्रिकेट मैदान को लीज पर ले लिया है। रांची में ऊषा मार्टिन विवि के मैदान को लेकर करार हो चुका है। इसके बाद उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो में सेल ने JSCA को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन का हस्तांतरण कर दिया है और अब पलामू प्रमंडल के गढ़वा में 10 एकड़ जमीन का आवंटन होने के कगार पर है। प्रमंडल के लिहाज से अब सिर्फ संथाल परगना ही बचा है जहां JSCA की अपनी कोई आधारभूत बनती हुई नहीं दिख रही है। JSCA के सूत्र बताते हैं कि संथाल परगना से भी खुशखबरी बस आने ही वाली है।

Tags: Jharkhand State Cricket AssociationJSCAJSCA StadiumMithilesh Thakurगढ़वागढ़वा ओलंपिक संघझारखंड राज्य क्रिकेट संघमिथिलेश ठाकुर
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
JK इंटरनेशनल स्कूल की आर्चरी अकादमी का हुआ उद्घाटन

JK इंटरनेशनल स्कूल की आर्चरी अकादमी का हुआ उद्घाटन

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

4th International Race Walk Championship 202110 X Rifle Club32nd East Zone Athletics Championship34th National Games34th National Games Jharkhand34th National Games Scam34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला36th National Games Gujarat36th National Games Gujrat36th National Junior Athletics Championship 202140th Senior National Archery Championship40वीं राष्टीय सीनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता1972 Munich Olympic

Recent News

29.7 लाख रुपए की पुरस्कार राशि के लिए CCL मैराथन में 1035 महिला समेत कुल 5714 लोग दौड़ेंगे

29.7 लाख रुपए की पुरस्कार राशि के लिए CCL मैराथन में 1035 महिला समेत कुल 5714 लोग दौड़ेंगे

March 24, 2023
ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : छठे दिन पुरुष वर्ग में बिहार ने असम को 6-1 से किया पराजित

ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : छठे दिन पुरुष वर्ग में बिहार ने असम को 6-1 से किया पराजित

March 24, 2023

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In