Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Cricket

USA से ZOOM ऐप के जरिए JSCA की AGM में शामिल हुए महेंद्र सिंह धौनी, बच गई आजीवन सदस्यता

JSCA का ऐतिहासिक फैसला : रिटायर क्रिकेटरों के लिए पेंशन स्कीम शुरू करने का निर्णय, 2003 के बाद रिटायर हुए क्रिकेटरों को मिलेगा लाभ

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
08-09-2024 @ 08:18 PM
in Cricket
0 0
A A
0
USA से ZOOM ऐप के जरिए JSCA की AGM में शामिल हुए महेंद्र सिंह धौनी, बच गई आजीवन सदस्यता
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

अमेरिका (USA) से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ZOOM ऐप के जरिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की वार्षिक आम सभा (AGM) का हिस्सा बने। AGM का हिस्सा बनते ही धौनी की आजीवन सदस्यता बच गई। पता हो कि नियमों के अनुसार लगातार 5 AGM से अनुपस्थित रहने पर आजीवन सदस्यता स्वत: चली जाती है। जमशेदपुर में रविवार को आयोजित AGM का हिस्सा धौनी नहीं बनते तो उनकी सदस्यता जानी तय थी। ऐसे में क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी के योगदान को देखते हुए JSCA ने विशेष परिस्थिति में ZOOM ऐप के जरिए AGM में भाग लेने की छूट दी। पता हो कि धौनी पिछले एक पखवाड़े से ज्यादा वक्त से छुट्टियां मनाने USA के दौरे पर हैं। 

 

ऐतिहासिक फैसला : JSCA ने पूर्व क्रिकेटरों के लिए खोली अपनी झोली

JSCA के AGM में पूर्व क्रिकेटरों को पेंशन दिए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। वैसे पूर्व खिलाड़ी जो 2003 के बाद रिटायर हुए हों और BCCI द्वारा मिल रहे लाभ से वंचित हैं, उन्हें पेंशन दिए जाने का निर्णय लिया गया। क्रिकेटरों के हित में पहली बार JSCA खुलकर सामने आया है। पूर्व क्रिकेटरों ने JSCA के आज के निर्णय का खुले दिल से स्वागत किया है। खिलाड़ियों के लिए एडवांस रिहैबिलिटेशन सेंटर की स्थापना करने और जिला में क्रिकेट की आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने का निर्णय भी लिया गया।

 

सुब्रतो दास रणजी और सौरव तिवारी U 19  सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन बनाए गए

AGM में झारखंड रणजी टीम, U 19 टीम और महिला टीम के सेलेक्टरों के नाम पर मुहर भी लगी। 

सीनियर सिलेक्टर्स

सुबर्तो दास (चेयरमैन), अनवर मुस्तफा, बिनोद खुल्लर, सुब्रतो घोष और ब्रजेश राय

U 19 सिलेक्टर्स

सौरव तिवारी (चेयरमैन), शाहबाज नदीम, सतीश सिंह, विकास कुमार और राजेश झा

महिला टीम सिलेक्टर्स

मिलन दत्ता (चेयरमैन), जयकुमार सिन्हा, निशिकांत मोहंती, चरणजीत कौर और मनोज कुमार

 

सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर सम्मानित

AGM के दौरान वर्ष 2023-24 सत्र के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 2-2 लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। JSCA के दोनों बैंकर इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने कैश अवॉर्ड देने की घोषणा की है। 

इन्हें मिला पुरस्कार

रणजी ट्रॉफी

बेस्ट बैट्समैन : विराट

बेस्ट बॉलर : अनुकूल राय

U 23

बेस्ट बैट्समैन : शिवम मोहन

बेस्ट बॉलर : मनीषी

U 19

बेस्ट बैट्समैन : वत्सल तिवारी

बेस्ट बॉलर : अभिषेक यादव

U 16

बेस्ट बैट्समैन : चैतन्य बीर 

बेस्ट बॉलर : ईशान ओम

 

महिला

U 23

बेस्ट बैट्सवूमेन : प्रियंका लूथरा

बेस्ट बॉलर : नेहा कुमारी

U 19

बेस्ट बैट्सवूमेन : प्रगति कुमारी

बेस्ट बॉलर : पल्विका राठौर

U 15

बेस्ट बैट्सवूमेन : कुमारी पलक

बेस्ट बॉलर : दिव्या राय

Tags: AGMJSCAPension SchemeSaurabh TiwaryShahbaz Nadeem
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
ऐसे तैयार होंगे ओलंपियन !  खिलाड़ियों के साथ मैदान पर पसीना बहाने की बजाय सिद्धो कान्हू युवा क्लब के गठन और निबंधन में पसीना बहाने को मजबूर राज्य के खेल प्रशिक्षक

ऐसे तैयार होंगे ओलंपियन ! खिलाड़ियों के साथ मैदान पर पसीना बहाने की बजाय सिद्धो कान्हू युवा क्लब के गठन और निबंधन में पसीना बहाने को मजबूर राज्य के खेल प्रशिक्षक

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In