| रांची |
झारखंड में खेल प्रशिक्षक अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की बजाय गांव-गांव घूम कर ग्रामीणों को सिद्धो कान्हू युवा क्लब के गठन और निबंधन के लिए तैयार करने में जुटे हैं। ज्यादातर जिलों के जिला खेल पदाधिकारी (DSO) ने आवासीय व डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के शिक्षकों को प्रखंडवार टारगेट देते हुए नोडल कर्मी घोषित कर दिया है। जिन प्रखंडों में नोडल कर्मी बने प्रशिक्षक अपना टारगेट पूरा नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें शो कॉज भी थमाया जा रहा है। ऑफिस ऑर्डर में इस बात का जिक्र है कि प्रशिक्षण के बाद गठन व निबंधन के काम करना है लेकिन जब प्रखंड जिला मुख्यालय से 50-60 किलोमीटर दूर हो तो ये कैसे संभव है कि सुबह के प्रशिक्षण के बाद कोई प्रशिक्षक प्रखंड व गांव गांव भटके फिर दोपहर 3 बजे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए मुख्यालय वापस लौटे, लेकिन प्रशिक्षकों की सुननेवाला कोई नहीं। चुनाव जो सर पर है और ये सरकार की एक बड़ी महत्वकांक्षी योजना है, जिसपर बहुत जल्द धनवर्षा होने की पूरी संभावना है। चुनाव कार्य छोड़ खेल प्रशिक्षकों को कभी भी खेल प्रशिक्षण से इतर किसी और काम में लगाए जाने की परंपरा नहीं रही है लेकिन अब ये परंपरा भी टूट गई है। कई खेल प्रशिक्षक काफी परेशान हैं लेकिन उनकी सुनेगा कौन। मुख्यमंत्री ने मंत्री को आदेशित किया, मंत्री ने सचिव को, सचिव ने खेल निदेशक को, खेल निदेशक ने DSO को और DSO ने खेल प्रशिक्षकों को आदेशित कर दिया है।
22 अगस्त को सभी DSO को दिया गया था टारगेट
22 अगस्त को एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के सभागार में विभागीय सचिव की समीक्षा बैठक के दौरान सभी DSO को 15 सितंबर तक सिद्धो कान्हू युवा क्लब के गठन का टारगेट दिया गया। साथ में ये हिदायत भी की टारगेट समय पर पूरा हो। जिन जिलों में सरकार के खेल प्रशिक्षण केंद्र हैं वहां पर DSO ने प्रशिक्षकों के जरिए टारगेट पूरी करने में ऊर्जा लगाई। वहीं जिन जिलों में केंद्र नहीं हैं या कम हैं वहां DSO खुद भटकने को मजबूर हैं। अब सरकार का आदेश तो मानना ही है।
क्या है सिद्धो कान्हू युवा क्लब योजना







