| रांची
टीम Sportsjharkhand.com |
रांची के JSCA स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबला मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जॉइंट्स के बीच खेला गया। मणिपाल टाइगर्स की कप्तानी हरभजन सिंह ने किया। तो गुजरात जॉइंट्स की कप्तानी पार्थिव पटेल ने किया। गुजरात जॉइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और मणिपाल टाइगर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मणिपाल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रनों की पारी खेली और गुजरात जॉइंट्स को 174 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जॉइंट्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई। इस मैच को मणिपाल टाइगर्स ने 10 रन से जीता है।




पहली पारी
स्कोर बोर्ड
गुजरात जायंट्स के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बेहतर शुरुआत के बावजूद मणिपाल टाईगर्स के सलामी बल्लेबाज चडविक वाल्टन (17), रायद एमरिट द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट हुये। इसके बाद हेमिल्टन मसकजादा ने तेजी से स्कोर बोर्ड पर रन जोड़े। हालांकि रजत भाटिया ने मसकजादा को सातवे ओवर में पैव्हिलियन की राह दिखाई। मसकजादा ने 18 गेंदो पर दो छक्के और पांच चौक्कों की मदद से ताबड़तोड 37 रन टीम के लिए जोड़े।


रजत अगले ही ओवर में सैट बल्लेबाज कप्तान रोबिन उथप्पा (23) को भी धारदार बोलिंग से चलता किया। जिससे स्कोरकार्ड 83/3 पर टिका। सर्बजीत लड्डा ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विपक्ष की रन गति को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रहे। इसी बीच लड्डा ने 91 के टीम स्कोर पर कोलिन डी ग्रेंडहोम (8) का विकेट चटकाया। रजत ने अपने इसी स्पैल के तीसरे ओवर और पारी के 13वें ओवर में कायल कोटज्र (9) को बोल्ड कर आधी टीम को 104 पर संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। अपने पहले ही ओवर में महंगे साबित हो रहे जॉनसन ने अमितोस (6) को बोल्ड कर संतोष जाहिर किया। दूसरे छोर पर थिसारा परेरा ने आक्रामक बल्लेबाजी किया। चौधरी ने भी परेरा (17 गेंदों पर 32 रन) को बोल्ड कर स्कोर 145/7 किया। ट्रेंट जॉनसन ने हरभजन सिंह (3) को अपना दूसरा शिकार बनाया। नाबाद इमरान खान (16) और प्रवीण कुमार (7) के साथ मणिपाल टाइगर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाये और गुजरात जॉइंट्स को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया


रजत भाटिया (3/31) ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाया।
जबकि ट्रेंट जॉनसन (2/33) ने दो को शिकार बनाया।
दूसरी पारी
स्कोर बोर्ड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जॉइंट्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई और इस मैच को गंवा दिया। क्रिस गेल और जेक कालिस ने तेज शुरुआत के साथ 75 रन टीम के खाते में जोड़े। सातवें ओवर में गेंदबाज इमरान खान ने स्थिति को नियंत्रण करते गेल का विकेट चटका गुजरात जाऐंट्स को पहली सफलता दिलाई। गेल ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाये। इसके बाद कप्तान हरभजन ने गेंदबाजी संभाली और अपने पहले स्पैल में लगातार दो ओवर्स में रिचर्ड लेवी (5) और केविन ओ ब्रायन (9) को वापिस भेजा और 99/3 के साथ मैच में वापसी की। नये बल्लेबाज कप्तान पार्थिव पटेल और जेक कालिस की 55 रनों की साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचा ही दिया था, कि परविंदर अवाना ने एक ही ओवर में दो विकेट चटका दिया।


कालिस ने 41 गेंदों की शानदार पारी में आठ चौके जड़े। पारी के 19वें ओवर में थिसारा परेरा द्वारा पटेल (35) और ट्रेंट जॉनसन (0) के आउट हुए । अवाना ने पारी के अंतिम ओवर में रायद इमरिट और सर्बजीत लड्डा को बिना खाते खोले आउट कर गुजरात जाएंट्स को 163/9 पर रोकने में कामयाब रहा।


अवाना (4/19) ने सर्वाधिक चार विकेट लिये। जबकि थिसारा परेरा (2/6) और हरभजन सिंह (2/12) ने दो दो विकेट चटकाए।







