| चंदन भट्टाचार्य रांची sportsjharkhand.com |
कहीं खंडहर न बन जाएं ये धरोहर -भाग 4
अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ज्यादातर स्टेडियम आज बदहाली के कगार पर खड़े हैं। कहीं खंडहर न बन जाएं ये धरोहर सीरीज के माध्यम से एक-एक कर तमाम स्टेडियमों की हालत और हालात बयां कर रहे हैं। इसी सीरीज के भाग 4 में आज हम टेनिस स्टेडियम की बात करेंगे।


टेनिस स्टेडियम के मुख्य कोर्ट पर जमा होता पानी, दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियां व टूटी हुई रेलिंग, कोर्ट व दीवारों पर जमी हुई काई, वॉकिंग पैसेज में जमा पानी, उखड़ी व टूटी हुई साइनेज (नाम पट्टी), खराब स्कोरबोर्ड, छत पर लगी टूटी हुई एसीपी, उजड़े हुए बिजली के कनेक्शन वायर सबके सब जर्जर हालत में है। स्थिति ये है कि मुख्य कोर्ट पर वर्षों से कोई गतिविधि नहीं हो पाई है। टेनिस की जो भी गतिविधि हो रही है वो छह ओपन कोर्ट में ही हो रही है। ओपन कोर्ट की भी हालत अच्छी नहीं है लेकिन खिलाड़ियों के लगातार आने जाने से कुछ रौनक बनी हुई है। स्टेडियम व ओपन कोर्ट रिपेयरिंग व मेंटेनेंस के अभाव में बद से बदतर होती जा रही है।




15 करोड़ की लागत से बना था टेनिस स्टेडियम
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पूर्वी भाग में स्थित टेनिस स्टेडियम 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। इस स्टेडियम में एक साथ 2000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा छह ओपन टेनिस कोर्ट भी बनाए गए थे। जिसकी लागत 2 करोड़ रुपए आई थी।


CCL को करानी थी रिपेयरिंग
MoU के अनुसार CCL को CSR फंड से इस स्टेडियम की रिपेयरिंग और रिनोवेशन का काम कराना था। लेकिन 2015-16 में सिर्फ और सिर्फ दीवारों पर पेंट पोचाड़ा का काम कराया गया था। MoU की शर्तों के अनुसार स्टेडियम अभी भी मरम्मती के इन्तेजार में है।







